हर घर पुस्तक अभियन की शुरुआत
Feb 12, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
नोएडा लोक मंच ने 'हर घर पुस्तक' अभियान शुरू किया है। यह अभियान डिजिटल युग में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए है। दो चल पुस्तकालय वाहन विभिन्न सेक्टरों, आरडब्लयूए, विद्यालयों और झुग्गियों में साप्ताहिक पुस्तकें देंगे। महासचिव महेश सक्सेना ने नागरिकों से जुड़ने की अपील की।

नोएडा। सेक्टर-15 स्थित नोएडा लोक मंच द्वारा पुस्तक पढ़ने की प्रक्रिया को बढ़ावा देते हुए गुरुवार को हर घर पु्स्तक अभियान शुरु किया गया। डिजिटल युग में मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साधनों पर बढ़ती आदतों के कारण लोगों में पुस्तक पढ़ने की आदत में निरंतर कमी आ रही हैं, इस आदत को ध्यान में रखते हुए दो चल पुस्तकालय वाहनों की व्यवस्था करने का निर्णय लिया जो विभिन्न सेक्टरों, आरडब्लयूए, विद्यालयों व झुग्गी-झोपड़ीयों में साप्ताहिक रूप से पुस्तक देंगे। लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने नागरिकों से जुड़ने की अपील की हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




