मुख्यमंत्री ने नोएडा-ग्रेनो में चलने वाली 33 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, विक्रम शर्मा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल रूप से बसों को रवाना किया

मुख्यमंत्री ने नोएडा-ग्रेनो में चलने वाली 33 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई

नोएडा, विक्रम शर्मा। नोएडा, ग्रेनो और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में शुक्रवार से 33 इलेक्ट्रिक और तीन हाइड्रोजन बसें चलनी शुरू हो गईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल रूप से लखनऊ से हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 जून से 100 बसें चलनी शुरू हो जाएंगी। आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ाकर 500 की जाएगी। नोएडा के सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट में बसों के शुभारंभ से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है। नोएडा, ग्रेनो और यमुना क्षेत्र में 33 इलेक्ट्रिक बसों के साथ-साथ यमुना एरिया में तीन हाइड्रोजन बसें भी चलनी शुरू हो रही हैं।

जेवर एयरपोर्ट से 15 जून से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही 100 बसों का संचालन भी शुरू होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाकर 500 की जाएगी। गौतमबुद्ध नगर जिले में पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की गई है। 15 जून से भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में शुरू होने जा रहा है। एयरपोर्ट तक मेट्रो भी चलाई जाएगी। इस योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है। तब तक लोग बसों के जरिए आरामदायक सफर कर सकेंगे। यूपी सरकार की विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ की दूरदर्शी नीति के तहत ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में यह एक बड़ा कदम है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण एवं कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। ये शत प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें शून्य उत्सर्जन पर आधारित हैं। यह अनूठी पहल नोएडा-ग्रेनो और यमुना क्षेत्र को पूरे देश के सामन एक अग्रणी ग्रीन मोबिलिटी मॉडल के रूप में स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले यूपी की पहचान बदहाल सड़कों से होती थी और अब एक्सप्रेसवे से पहचान बन रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।