दूसरे के भूखंड का सौदा कर बेचने के मामले में चार पर केस दर्ज

दूसरे के भूखंड का सौदा कर बेचने के मामले में चार पर केस दर्ज

संक्षेप:

नोएडा,वरिष्ठ संवाददता । दूसरे के भूखंड का सौदा कर लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा

Nov 08, 2025 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा,वरिष्ठ संवाददता। दूसरे के भूखंड का सौदा कर लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर सेक्टर-126 थाने में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में शाहपुर गोवर्धनपुर गांव निवासी विजय ने बताया कि उसका पास में ही एक भूखंड है। बीते 30 जून को जब विजय अपने भूखंड पर थे तभी सेक्टर 27 निवासी साहिल अवाना आया और फीता लेकर भूखंड की नपाई करने लगा। विजय ने जब इसका विरोध किया तो वहां मौजूद वीरपाल ने गाली गलौज और अभद्रता करनी शुरु कर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसने भूखंड को अपना बताते हुए तर्क दिया कि नोएडा के झट्टा गांव के वीर सिंह, नवीन और धीरज वर्मा से 21 लाख रुपये में खरीदा है। संबंधित भूमि के सारे कागजात भी उसके पास है। विजय ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने की पुलिस से की, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। विजय का आरोप है कि वीर सिंह, धीरज वर्मा व नवीन कुमार आए दिन गांव के कई भूखंड को अपना बताकर बेच रहे हैं। खरीदार जब मौके पर कब्जा लेने पहुंचने हैं तक उन्हें फर्जीवाड़े की जानकारी होती है। पुलिस से मदद नहीं मिली तो पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इस मामले में अब न्यायालय के आदेश पर वीर सिंह, साहिल, नवीन व धीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि नामजद आरोपी पहले भी इस प्रकार का फर्जीवाड़ा कर चुके हैं।