प्रदेश किक बॉक्सिंग में जिले के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण झटके

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, राजेश शर्मा। प्रदेश किक बॉक्सिंग में जिले के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में जिले को सातवां स्थान प्राप्त हुआ। कई खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है, जो 30 मई को ओडिशा में होगी।

प्रदेश किक बॉक्सिंग में जिले के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण झटके

नोएडा, राजेश शर्मा। प्रदेश किक बॉक्सिंग में जिले के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण पदक अपने नाम किए। बुधवार को मेरठ में समाप्त हुई प्रतियोगिता में जिले को सातवां स्थान प्राप्त हुआ। जूनियर वर्ग में पांच खिलाड़ी प्रदेश टीम में भी चुने गए।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी

सीनियर पुरुष वर्ग में उमेश जोशी ने 75 किलोभार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अनूप गोपाल कृष्णन ने 83 किलोभार की दो स्पर्धा में स्वर्ण झटका। अद्वैत कुमार राणा ने भी 84 किलोभार वर्ग की अलग-अलग स्पर्धाओं में दो सोने का तमगा दिलाया। चिल्ड्रेन कैडेट वर्ग में अयनांश शर्मा ने स्वर्ण पदक झटके। 47 किलोभार वर्ग में रजत चौहान ने स्वर्ण जीता। नैतिक कुमार ने 28 किलोभार वर्ग और सुबोध सागर ने 51 किलोभार वर्ग में स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाले। इनके अलावा तनय जोशी ने रजत, मायरा जोशी ने रजत, मयंक ने कांस्य, सुजल सिंह राजपूत ने रजत, कुशराज चौहान ने कांस्य, हिमांशु ने कांस्य, पीयूष सिंह ने कांस्य, आयुष तिवारी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। जिला किक बॉक्सिंग संघ के महासचिव जफर खान ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। पदक जीतने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों का चयन इस वर्ष होने वाली राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों के लिए जल्द ही एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा。

राष्ट्रीय प्रतियोगिता की जानकारी

राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 मई से ओडिशा में होगी

राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता ओडिशा के खुर्दा में खेली जाएगी। इसके लिए जूनियर प्रदेश टीम का चयन किया गया है। जूनियर वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश टीम में जगह मिली है। प्रदेश टीम में जिले के चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सीनियर वर्ग में टीम चुनी जानी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने स्वर्ण पदक जिले के खिलाड़ियों ने जीते?
जिले के खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण पदक जीते।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।