Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Job Scam Workers Defrauded of Lakhs with False Promises of Employment in Iraq
ईराक भेजने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों की ठगी

ईराक भेजने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों की ठगी

संक्षेप: - आरोपियों ने पासपोर्ट और वीजा के नाम पर पीड़ितों से ठगे 80-80 हजार रुपये

Tue, 11 Nov 2025 09:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित कुछ लोगों ने मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करने वालों से रोजगार के नाम पर लाखों की ठगी कर ली। पीड़ितों के मुताबिक उनसे ईराक भेजने के नाम पर 80-80 हजार रुपये ठगे गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला जौनपुर के बलुआ गांव निवासी जसवंत, विवेक, अमरेश, इसराज, कपिल, संतोष, धीरज और प्रवीण ने पुलिस को बताया कि वह सभी बेरोजगार हैं। मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पिछले दिनों सेक्टर-63 स्थित एच ब्लॉक स्थित एक भवन के मालिक ने वहां संचालित कंपनी के संचालक विक्रम सिंह, प्रदीप सिंह और कुछ अज्ञात लोगों से मिलवाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने पीड़ितों को नौकरी लगवाने और प्रतिमाह वेतन दिलाने का विश्वास दिलाया। आरोपियों ने दावा किया कि वह अब तक हजारों लोगों को ईराक में रोजगार के लिए भेज चुके हैं। वह उन्हें भी ईराक भेज सकता है। आरोपियों ने उनसे पासपोर्ट और वीजा के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 80 हजार रुपये की मांग की। पीड़ितों ने आरोपियों के झांसे में आकर 40-40 हजार रुपये नगद और शेष रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। कई माह बीतने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें न तो ईराक भेजा और न ही कोई दस्तावेज दिया। आरोप है कि पीड़ितों ने जब रुपये वापस मांगे तो गाली-गलौज करते हुए हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने अपने-अपने मोबाइल नंबर भी बंद कर लिए। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।