Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida International University Student Commits Suicide in Greater Noida
बांग्लादेशी छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

बांग्लादेशी छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। बीटा-टू कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर बीटा-वन स्थित एक किराए के ली क्षेत्र के सेक्टर बीटा-वन स्थित एक किराए के

Mon, 24 Nov 2025 12:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। बीटा-टू कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर बीटा-वन स्थित एक किराए के मकान में रहने वाले नोएडा इंटर नेशनल विश्वविद्यालय के छात्र ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान सहरियार निवासी मोनू बीपाड़ा कालिया चौधरी सिरसागंज सिटी बांग्लादेश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात सूचना मिली कि सेक्टर बीटा-वन के एक मकान में एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सहरियार 16 नवंबर को एक महिला रूपा निवासी नार मधुबनी बिहार के साथ मकान पर आया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताते हुए कमरा लिया था। अगले दिन 17 नवंबर को दोनों ने कमरे में शिफ्ट कर लिया था। मकान मालिक के अनुसार 21 नवंबर को महिला कमरे से कहीं चली गई थी। उसी दिन शाम से सहरियार का मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा था। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। रविवार शाम जब मकान मालिक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। युवक पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों को बांग्लादेश में सूचित कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आशंका है कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला के कमरे से जाने और उसके बाद युवक के मोबाइल के बंद होने को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।