जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित किया
Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने गुरु नानक जयंती पर सेवा दया का उपहार कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छात्रों और कर्मचारियों को समाज की भलाई के लिए प्रेरित किया गया। दान शिविर में किताबें, कपड़े, कंबल आदि एकत्र कर सेवा ग्रुप फाउंडेशन को बच्चों की शिक्षा के लिए सौंपा गया।

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने गुरु नानक जयंती पर बुधवार को सेवा दया का उपहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके जरिए छात्रों और कर्मचारियों को समाज की भलाई के लिए कार्य करने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार हॉल में लगाए गए दान शिविर में किताबें, कपड़े, कंबल, स्टेशनरी और किराना सामग्री एकत्र की गई। यह सामग्री सेवा ग्रुप फाउंडेशन को बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए सौंपी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


