नोएडा एयरपोर्ट से सप्ताहभर में टिकट बुकिंग सेवा शुरू होगी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। बकास से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम को मंजूरी मिलने के बाद उड़ान का रास्ता साफ

नोएडा एयरपोर्ट से सप्ताहभर में टिकट बुकिंग सेवा शुरू होगी

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सप्ताहभर में विमानों की टिकट बुकिंग सेवा शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने एयरलाइंस से बातचीत शुरू कर दी है। वहीं, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) से सोमवार शाम एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (एएसपी) को मंजूरी मिलने के बाद अब उड़ानों का रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि बकास ने नोएडा एयरपोर्ट के लिए एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (एएसपी) को मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी सोमवार शाम दी गई। यह उड़ानों के लिए अंतिम बाधा थी, जो अब पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

यह मंजूरी दिखाती है कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्था और प्रक्रियाएं नियमों के अनुसार पूरी कर ली गई हैं। अब कंपनी एयरलाइंस और अन्य पार्टनर्स के साथ मिलकर उड़ानों की शुरुआत के लिए तारीख तय करेगी। पूरा ध्यान इस बात पर है कि सभी सिस्टम, प्रक्रियाएं और कर्मचारी पूरी तरह तैयार हों, ताकि एयरपोर्ट का संचालन सुरक्षित, सुचारु और बिना किसी परेशानी के शुरू किया जा सके। उम्मीद लगाई जा रही है कि एक सप्ताह के अंदर एयरपोर्ट से फ्लाइट टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी।---17 शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की तैयारीमई अंत तक नोएडा एयरपोर्ट से 17 शहरों के लिए उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। पहले सिर्फ घरेलू और कार्गो विमान उड़ेंगे। विमान सेवा शुरू करने के लिए यापल ने इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा के साथ साझेदारी की है। वहीं, टिकट बुकिंग सेवा शुरू होने के साथ ही शहरों की सूची के नाम का भी खुलासा कर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक अगले एक सप्ताह में सभी प्रकार की बाधाओं को दूर कर फ्लाइट टिकट सेवा शुरू कर दी जाएगी।---सभी आपत्तियां दूर हो चुकींनोएडा एयरपोर्ट के संचालन के लिए अब सभी प्रकार की आपत्तियां दूर की जा चुकी हैं। पिछले दिनों ही यापल ने विदेशी सीईओ की सबसे बड़ी आपत्ति का निस्तारण कर भारतीय सीईओ को नियुक्त किया था। यापल ने नीतू समरा को अंतरिम सीईओ नियुक्त करते हुए क्रिस्टोफ श्नेलमैन को निदेशक मंडल में कार्यकारी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके अलावा सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को भी अब दूर किया जा चुका है। उड़ानों के लिए सभी प्रकार की मंजूरियां मिल चुकी हैं।टैरिफ दरें जल्द तय होंगीनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए टैरिफ दरों को अंतिम रूप देने की तैयारी है। एयरपोर्ट इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (ऐरा) ने हितधारकों (स्टेक होल्डर्स) के साथ बैठक कर ली है। नोएडा एयरपोर्ट के लिए एक एड-हॉक टैरिफ जारी किया था, जिसमें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 210 से 980 तक यूजर डेवलपमेंट फीस (यूडीएफ) का सुझाव दिया गया था। जल्द ही इस पर भी निर्णय लिया जाएगा। यह शुल्क एक अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक पांच वर्षीय नियंत्रण अवधि के लिए लागू किया जा सकता है।---28 मार्च को शुभारंभ हो चुकानोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शुभारंभ हो चुका है। यहां घरेलू और कार्गो टर्मिनल बनकर तैयार है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का काम जारी है। प्रथम चरण में एयरपोर्ट को 1334 हेक्टेयर में पूरा किया गया है। इसमें 3900 मीटर लंबा पहला रनवे, यात्री टर्मिनल, एटीसी, कार्गो हब शामिल है। यापल उड़ानें शुरू करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है। मई के अंत तक उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।---एयरपोर्ट का इस प्रकार होगा विकास:कार्य- पहला चरण- चौथा चरणयात्री क्षमता- 1.2 मिलियन प्रतिवर्ष- 70 मिलियन प्रति वर्षफ्लाइट- एक लाख प्रतिवर्ष- पांच लाख प्रतिवर्षरनवे- उत्तर रनवे 3900 मीटर- दक्षिण रनवे 4150 मीटरटर्मिनल- एक लाख वर्गमीटर- पांच लाख वर्गमीटरएयरक्राफ्ट स्टैंड- 28- 186---कोट--नोएडा एयरपोर्ट के लिए एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम को मंजूरी मिल गई है। अब चार सप्ताह में एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू करने की तैयारी है। अगले सप्ताह तक टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट संचालित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।-आरके सिंह, सीईओ, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड---आशीष धामा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।