उड़ानें शुरू करने से पहले नोएडा एयरपोर्ट की सजावट का काम तेज

Apr 07, 2026 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा ।। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू होने की संभावना है।

उड़ानें शुरू करने से पहले नोएडा एयरपोर्ट की सजावट का काम तेज

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू होने की संभावना है। इसके लिए टर्मिनल भवन के कार्यों को तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। प्रवेश द्वार पर नदियों के बहाव के तर्ज पर लगी छतों को सुधारा जा रहा है। साज-सज्जा भी की जा रही है। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) ने पिछले माह एयरपोर्ट की सुरक्षा मंजूरी और नागरिक उड्डयन महा निदेशालय (डीजीसीए) ने एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया था। दोनों ही दस्तावेज शर्तों के आधार पर जारी किए गए थे। उद्घाटन के बाद अब तेजी से एयरपोर्ट के बचे कार्यों को पूरा किया जा रहा है, ताकि एयरपोर्ट सुरक्षा प्रोग्राम (एएसपी) को बकास की मंजूरी मिल सके।

एयरपोर्ट के प्रवक्ता के अनुसार एएसपी मिलने के बाद ही एयरपोर्ट बना रही कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) एयरलाइंस के साथ वार्ता करेगी, ताकि टिकट बुकिंग सेवा शुरू की जा सके। इन प्रक्रिया में एएसपी जारी होने के बाद करीब 35 दिनों का समय लग सकता है। इस मंजूरी के बाद ही एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के एयरपोर्ट एंट्री पास (एईपी) बन सकेंगे। उड़ान शुरू होने के बाद एयरपोर्ट पर काम करने वाले किसी भी कर्मचारी का एईपी के बिना प्रवेश वर्जित रहेगा। ऐसे में एयरपोर्ट पर बचे कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि जल्द ही उड़ानें शुरू की जा सके।---टर्मिनल अंदर से पूरा तैयारटर्मिनल भवन अंदर से पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। यह घरेलू टर्मिनल तैयार है। इसके अलावा टर्मिनल बिल्डिंग में चेकइन काउंटर पर 20 से ज्यादा कंप्यूटर सिस्टम लग चुके हैं। यहां पर कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। राजस्थान निवासी निक्की पहाडिया ने बताया कि उनकी नियुक्ति दो दिसंबर 2025 को एयरपोर्ट टर्मिनल में हो गई थी। वह 12वीं पास हैं। वह रोज चेक इन काउंटर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्हें एक निजी कंपनी बर्ड के माध्यम से चुना गया है। उनकी टीम में 23 से ज्यादा कर्मचारी हैं। टर्मिनल में मेटल डिटेक्टर समेत जांच से जुड़ी छह से ज्यादा मशीनें स्थापित हैं। 10 एयरोब्रिज लग चुके हैं। बिना सीआईएसएफ की अनुमति के कर्मचारियों तक का प्रवेश वर्जित है। प्रतिदिन चेकिंग से गुजरकर कर्मचारी एयरपोर्ट के टर्मिनल तक पहुंचते हैं।---छत का काम चल रहाफिलहाल एयरपोर्ट के टर्मिनल के प्रवेश द्वार पर काम चल रहा है। यहां नदियों की तर्ज पर बनी छतों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके अलावा टर्मिनल की छत पर स्टील लगाने का काम भी बचा है, जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा एटीसी टावर, पहला 3900 मीटर लंबा रनवे समेत सुरक्षा, जलापूर्ति, एसटीपी, कचरा प्रबंधन समेत अन्य सभी औपचारिकताएं व निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं।चंद सेकंड में मिलेगा बोर्डिंग पासएयरपोर्ट पर सेल्फ चेक इन मशीन लगी है। जहां बिन लाइन में लगे यात्री चंद सेकंड में बोर्डिंग पास प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा अपने सामान का भार समेत भुगतान किया जा सकता है। एयरपोर्ट पर यात्रा तेज करने के लिए यह सुविधा की गई है।लखनऊ से ज्यादा एयरोब्रिज लगेनोएडा एयरपोर्ट से एक साथ दस विमान सेवा शुरू हो सकेगी। यहां 10 एयरोब्रिज लगे हैं, जिसके साथ ही नोएडा एयरपोर्ट सबसे ज्यादा एयरोब्रिज वाला एयरपोर्ट भी है। अभी तक यह रिकॉर्ड लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर दर्ज था। लखनऊ एयरपोर्ट में आछ एयरोब्रिज हैं, जिसके माध्यम से यात्रियों को हवाई जहाज के अंदर तक पहुंचाया जाता है। प्रयागराज के एयरपोर्ट में फिलहाल छह एयरोब्रिज थे, लेकिन प्रयागराज से सिर्फ घरेलू उड़ानें ही संचालित होती हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों वाले वाराणसी एयरपोर्ट में भी सिर्फ चार एयरोब्रिज ही हैं।---एयरपोर्ट से उड़ान के लिए सुरक्षा प्रोग्राम को मंजूरी मिलनी है। इसके जल्द मिलने की संभावना है। इसके बाद एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग सेवा शुरू होगी और उड़ान के संचालन की तिथि को निर्धारित किया जाएगा।- प्रवक्ता, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट---

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।