नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी पाने का मौका

Apr 10, 2026 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए ग्राउंड हैंडलिंग के 2442 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसमें ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और लोडर के पद शामिल हैं। आवेदन के लिए कोई विशेष सर्टिफिकेट आवश्यक नहीं है और फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।

नोएडा एयरपोर्ट में नौकरी पाने का मौका

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 10वीं और 12वीं कक्षा पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका है। एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग के पदों पर 2442 से ज्यादा रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें लोडर, ग्राउंड स्टाफ के साथ कार्गो एग्जीक्यूटिव के पद शामिल हैं। एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ और कार्गो एग्जीक्यूटिव के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर्स भी आवेदन के लिए पूरी तरह से योग्य होंगे। एयरपोर्ट लोडर के पद पुरुषों के लिए हैं। आवेदन के लिए किसी तरह का एविएशन, एयरलाइन सर्टिफिकेट या डिप्लोमा अनिवार्य नहीं है। ऊपरी उम्र में किसी भी कैटेगिरी के लिए कोई छूट नहीं दी गई है।

उम्र सीमा की एक अप्रैल 2026 के आधार पर गणना होगी। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट www.niasjewar.com पर आवेदन कर सकते हैं। सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।---पद- पद योग्यता- उम्र- वेतनग्राउंड स्टाफ- 1257- 12वीं पास- 18-30 वर्ष- ₹25,000-35,000कार्गो एग्जीक्यूटिव- 639- 12वीं पास- 18-30 वर्ष- ₹25,000 से 35,000लोडर्स (केवल पुरुष)- 546- 10वीं पास- 20-40 वर्ष- ₹15,000 से 25,000---ऐसे करें आवेदन- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.niasjewar.com पर रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बिल्कुल ठीक भरें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड क्रिएट करके लॉगइन करें। एप्लिकेशन फॉर्म में जिस बॉक्स में, जो जानकारी आपसे मांगी जाएगी, उसे ठीक से भरते जाएं। अपना फोटो और हस्ताक्षर सही साइज में अपलोड करें। एप्लिकेशन फीस भरकर फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें। यह पोर्टल अंतिम तिथि 15 जून 2026 तक खुला रहेगा। अंतिम तिथि के बाद रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाएंगे।----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।