नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान बेंगलुरु जाएगी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान इंडिगो की होगी, टिकट बुकिंग सेवा शुरू

नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान बेंगलुरु जाएगी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को पहली विमान सेवा बेंगलुरु के लिए शुरू होगी। इंडिगो एयरलाइंस ने एयरपोर्ट से वाणिज्यिक उड़ान संचालन के लिए समय सारिणी जारी कर दी है। यात्री इंडिगो की अधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अधिकृत ट्रैवल पार्टनर्स के माध्यम से अब टिकट बुक कर सकते हैं। पहले दिन दो शहरों बेगलुरु और लखनऊ के लिए ही यहां से उड़ानें शुरू होंगी। इंडिगो एयरलाइंस चरणबद्ध तरीके से देशभर के 16 शहरों के लिए उड़ानें शुरू करेगी। इनमें बेंगलुरु और हैदराबाद प्रमुख महानगर होंगे। इसके अलावा अमृतसर, चंडीगढ़, धर्मशाला, जयपुर, लखनऊ, नवी मुंबई, पंतनगर, श्रीनगर समेत कई टियर-2 और टियर-3 शहर शामिल होंगे। इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर शहरों की सूची, फ्लाइट का समय समेत किराया इत्यादि अन्य सभी जानकारियां उपलब्ध हो गई हैं। इंडिगो के चीफ स्ट्रेटेजी ऑफिसर आलोके सिंह कहा कि इंडिगो एयरलाइंस एनसीआर के तीनों एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं देगा। राजधानी क्षेत्र के दूसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से संचालन की शुरुआत की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे रणनीतिक रूप से निर्मित यह एयरपोर्ट एनसीआर के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए नया प्रवेश द्वार बनेगा。

लखनऊ से नोएडा आएगी फ्लाइट

लखनऊ से 15 जून को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर नोएडा एयरपोर्ट के लिए वाणिज्यिक विमान सेवा उड़ान भरेगी, जो नोएडा एयरपोर्ट पर 8 बजकर 5 मिनट पर पहुंचेगी। इसके 30 मिनट बाद यानी 8.35 बजे यही विमान नोएडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगा, जो ढाई घंटे में यानी 11.05 बजे बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग करेगा। फिर दोपहर को 3:45 बजे दूसरी फ्लाइट बेंगलुरु से नोएडा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी, जो 6:20 बजे यानी करीब 2 घंटे 35 मिनट में नोएडा एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसके बाद शाम 6:55 बजे फ्लाइट नोएडा एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होगी और एक घंटे पांच मिनट यानी 8 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगी।

नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का कार्यक्रम:::

15 जून: विशेष उद्घाटन उड़ानेंसेक्टर- फ्लाइट संख्या - संचालन दिवस- प्रस्थान आगमनलखनऊ से नोएडा- 6ई 2278- 15 जून 2026- 7:05-8:05नोएडा से बेंगलुरु- 6ई 2278- 15 जून 2026- 8:35-11:05बेंगलुरु से नोएडा- 6ई 2279- 15 जून 2026- 15:45-18:20नोएडा से लखनऊ- 6ई 2279- 15 जून 2026- 18:55-20:00

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान कब शुरू होगी?
नोएडा एयरपोर्ट से पहली उड़ान 15 जून को बेंगलुरु के लिए शुरू होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।