Noida News: एयरपोर्ट बनाने वाली कंपनी तीन गांवों में स्वच्छता की जिम्मेदारी उठाएगी
Noida News: ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन कर रही कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन कर रही कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (यापल) अब यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के तीन गांवों को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी उठाएगी। इसके लिए कंपनी यीडा क्षेत्र में धनौरी गांव के नजदीक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र लगाएगी। इसका संचालन गैर सरकारी संस्था के जरिये किया जाएगा।
धनौरी क्षेत्र में संयंत्र
यीडा से संयंत्र लगाने के लिए यापल को 200 वर्गमीटर जमीन दी है। यीडा एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि यह जमीन तीन साल की अवधि के लिए किराये पर दी गई है। यीडा क्षेत्र के गांवों साफ सफाई का काम 530 कर्मियों पर है, लेकिन गांवों से निकलने वाले ठोस कचरे के प्रबंधन के लिए कोई कारगर व्यवस्था नहीं है। सेक्टरों में बसावट न होने के कारण अभी वहां से कचरे का उत्पादन लगभग नहीं है, लेकिन यापल ने धनौरी समेत तीन गांवों के ठोस कचरे के प्रबंधन को लेकर नई पहल शुरू की है। यापल ने सामाजिक दायित्व के तहत सीएसआर फंड से तीन गांवों के ठोस अपशिष्ट के प्रबंधन की जिम्मेदारी ली है। इसके लिए कंपनी धनौरी क्षेत्र में सीएसआर फंड से संयंत्र लगाएगी। इसके लिए कंपनी ने यीडा से जमीन उपलब्ध कराने का आग्रह किया था, यीडा बोर्ड ने कंपनी को धनौरी क्षेत्र में संयंत्र के लिए दो सौ वर्गमीटर जमीन तीन साल की अवधि के लिए किराये पर देने पर स्वीकृति दे दी है।
---
आशीष धामा
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


