मुख्य सड़कों का बुनियादी ढांचा सुधारने के लिए समिति बनी
नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर की मुख्य सड़कों का बुनियादी ढांचा सुधारा जाएगा। इसमें

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर की मुख्य सड़कों का बुनियादी ढांचा सुधारा जाएगा। इसमें सड़क, फुटपाथ बेहतर करने से लेकर पार्किंग की सुविधा दी जाएगी और हरियाली बढ़ाई जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण के सीईओ ने एसीईओ की अध्यक्षता में समिति गठित की है। बुनियादी ढांचा बेहतर करने की शुरुआत मास्टर प्लान रोड नंबर-3 से की जाएगी। कालिंदी कुंज से पर्थला सिग्नेचर ब्रिज तक का हिस्सा इसमें आता है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन में समिति देगी। इसके बाद सुधार से संबंधित काम कराए जाएंगे। सड़कों की स्थिति बेहतर करने के लिए शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ लोकेश एम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
सीईओ ने एसीईओ वंदना त्रिपाठी और ओएसडी महेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में एक विशेष टीम गठित की। टीम के गठन के बाद शुक्रवार को ही दोनों अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति देखी। एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने बताया कि मास्टर प्लान रोड नंबर-3 पर कुछ हिस्से में मॉडल रोड बना हुआ है। बाकी हिस्सा भी बेहतर हो, इसके लिए प्राधिकरण योजना तैयार करेगा। पहले सिविल और ट्रैफिक सेल काम कराएंगे। इसके बाद उद्यान विभाग काम करेगा। अगले चरण में मास्टर प्लान रोड नंबर-1, 2, 3 समेत अन्य मुख्य सड़कों को लिया जाएगा। गंदगी मिलने पर तीन सहायक अभियंताओं का वेतन रोका सीईओ ने शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा की। जगह-जगह गंदगी मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग के तीन सहायक परियोजना अभियंताओं उमेश चंद, राहुल गुप्ता और सुशील कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने के लिए अत्याधुनिक 'मैकेनाइज्ड मशीनों' और नालों की सफाई के लिए 'मीडियम साइज' उपकरणों की खरीद के निर्देश दिए। वहीं, तालाबों के निर्माण में देरी करने वाले ठेकेदारों और अधिकारियों को काम में तेजी लाने की अंतिम चेतावनी दी गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




