Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Hospital Oxygen Pipeline Blast Investigation Launched by CMO
ऑक्सीजन पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई : सीएमओ

ऑक्सीजन पाइपलाइन की मरम्मत नहीं कराई गई : सीएमओ

संक्षेप:

फॉलोअप नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-66 स्थित मार्क अस्पताल की आईसीयू में दो दिन लगातार

Nov 04, 2025 10:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-66 स्थित मार्क अस्पताल की आईसीयू में दो दिन लगातार ऑक्सीजन पाइपलाइन में धमाके की घटना के बाद सीएमओ ने जांच शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने मंगलवार को हुई जांच में ऑक्सीजन पाइपलाइन की मरम्मत सही तरीके से नहीं कराने की पुष्टि की। अस्पताल प्रबंधन से जल्द फायर और इलेक्ट्रिकल ऑडिट करा रिपोर्ट मांगी है। मार्क अस्पताल में रविवार और सोमवार को लगातार ऑक्सीजन पाइपलाइन में ब्लास्ट की घटना हुई, जिसके बाद अस्पताल का पंजीकरण स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर दिया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल की जांच की, जिसमें ऑक्सीजन पाइपलाइन सही तरीके से मरम्मत नहीं कराने की खामी मिली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दूसरी बार ऑक्सीजन पाइपलाइन में धमाके होने का कारण इसे माना जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि एक बार ऑक्सीजन पाइपलाइन में शॉट सर्किट होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने ऑक्सीजन पाइप लाइन की सही तरीके से मरम्मत नहीं कराई, जिससे पाइपलाइन में ब्लास्ट हुआ। उन्होंने बताया कि मौके पर निरीक्षण किया गया। यहां से दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किए गए सभी मरीजों से बातचीत की गई। किसी भी प्रकार की जनहानि या धनहानि नहीं हुई है। अस्पताल को निर्देशित किया गया है कि फायर ऑडिट, इलेक्ट्रिकल ऑडिट एवं ऑक्सीजन ऑडिट कराकर उसकी प्रतिलिपि उपलब्ध कराएं।