Noida News: तीन दिन बीतने के बाद भी डॉक्टरों ने नहीं दिया स्पष्टीकरण

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा के जिला अस्पताल में एक महिला को 45 मिनट तक इलाज नहीं मिला। मामले में आरोपी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने अभी तक स्पष्टीकरण नहीं दिया है। महिला 10 जुलाई को एक सड़क हादसे में घायल हुई थी। अस्पताल प्रशासन जल्द स्पष्टीकरण देने का आश्वासन दे रहा है।

Noida News: तीन दिन बीतने के बाद भी डॉक्टरों ने नहीं दिया स्पष्टीकरण

Noida News: नोएडा, राजेश शर्मा। जिला अस्पताल में 45 मिनट बीत जाने के बावजूद एक महिला को इलाज नहीं मिलने के मामले में आरोपी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है। वहीं, हटाए गए इंटर्न डॉक्टर को दोबारा ज्वाइन कराने से पहले स्पष्टीकरण मांगा है। 10 जुलाई को एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गई थी। उसका पति महिला के उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि मामले में जल्द स्पष्टीकरण देंगे। इसके बाद डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मी पहले की तरह कार्य करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।