चार डॉक्टरों के सहारे चल रहा विभाग

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा में होम्योपैथी विभाग में केवल चार डॉक्टर हैं, जो 12 डिस्पेंसरियों की देखरेख कर रहे हैं। इससे मरीजों को नियमित ओपीडी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हर दिन 500 से अधिक मरीजों की संख्या है, लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण ओपीडी केवल कुछ स्थानों पर ही चल पाती है। जून तक नए डॉक्टरों की भर्ती की उम्मीद है।

चार डॉक्टरों के सहारे चल रहा विभाग

नोएडा, राजेश शर्मा। जिले में होम्योपैथी विभाग में महज चार डॉक्टर ही हैं। ये डॉक्टर जिले की 12 डिस्पेंसरियों को संभाल रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल को छोड़कर अन्य डिस्पेंसरियों में एक या दो दिन ही ओपीडी चल पाती है, जिससे मरीजों को नियमित रूप से परामर्श नहीं मिल पाता। जिले में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जेवर आदि स्थानों पर 12 होम्योपैथी डिस्पेंसरियां हैं, लेकिन इन डिस्पेंसरियों पर ओपीडी के लिए महज चार डॉक्टर ही कार्यरत हैं। ऐसे में इन डिस्पेंसरियों पर नियमित रूप से ओपीडी नहीं चलती, बल्कि डिस्पेंसरियों पर बारी-बारी से डॉक्टर परामर्श देने जाते हैं। दूरस्थ डिस्पेंसरियों पर एक दिन ही ओपीडी हो पाती है, क्योंकि इन स्थानों पर जाने के लिए डॉक्टरों को यात्रा भत्ता नहीं मिलता।प्रत्येक

डिस्पेंसरियों पर एक दिन में 100 से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. प्रीति सिंघल ने बताया कि अलग-अलग डिस्पेंरियों पर ओपीडी चलाने के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है। डिस्पेंसरियों के मुकाबले डॉक्टरों की संख्या कम होने के कारण सभी स्थानों पर प्रत्येक दिन ओपीडी चलानी संभव नहीं हो पाता।रोज 500 से अधिक मरीज आते हैंसेक्टर-24 स्थित केंद्रीय होम्योपैथी संस्थान में प्रत्येक दिन 500 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। यहां लगभग सभी बीमारियों के मरीज परामर्श के लिए आते हैं। कई बीमारियों पर शोध भी चल रहा है।यहां दवाओं का मानकीकरण भी किया जाता है। इलाज में बेहतर नतीजे पर दवाएं बाजार में भी उपलब्ध होती हैं। अस्पताल में मरीजों को भर्ती कर भी इलाज की सुविधा मिल रही है। अल्ट्रासाउंड सहित कई जांचों की सुविधा भी मिलती है।जून महीने में डॉक्टर मिलने की उम्मीदजिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. प्रीति सिंघल ने बताया कि जिले में डॉक्टरों की कमी से संबंधित रिपोर्ट प्रत्येक महीने भेजी जाती है। हाल ही में प्रदेश स्तर पर डॉक्टरों की भर्ती हुई है। जिले में जून तक डॉक्टर मिलने की उम्मीद है। इसके बाद सभी डिस्पेंसरियों पर नियमित रूप से ओपीडी चलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।