अवैध प्रसव केंद्रों के खिलाफ अभियान चलेगा
नोएडा में स्वास्थ्य विभाग अवैध प्रसव केंद्रों के खिलाफ अभियान शुरू करेगा। विभाग निरीक्षण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्रसव केंद्रों की जानकारी एकत्र करेगा। शासन ने बिना पंजीकरण वाले क्लीनिकों और अस्पतालों के निरीक्षण के निर्देश जारी किए हैं, ताकि जच्चा-बच्चा की सुरक्षित सेवा सुनिश्चित की जा सके।

नोएडा। जिले में चलने वाले अवैध प्रसव केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाएगा। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए जल्द ही निरीक्षण शुरू करेगा। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में चलने वाले प्रसव केंद्रों की जानकारी जुटाएगा। शासन की ओर से बिना पंजीकरण चलने वाले जच्चा-बच्चा क्लीनिक, अस्पताल आदि के निरीक्षण और अवैध केंद्रों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ताकि संस्थागत प्रसव सही केंद्रों में हो सके। स्वास्थ्य विभाग जिले के सभी इलाकों में बिना पंजीकरण चलने वाले प्रसव केंद्रों की जानकारी स्थानीय लोगों से जुटाएगा। अगर किसी भी व्यक्ति को अवैध प्रसव केंद्रों की जानकारी है तो वह भी स्वास्थ्य विभाग को इस बारे में बता सकता है।
ताकि निरीक्षण कर कार्रवाई की जा सके।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


