जिले के आठ और स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिलने की उम्मीद

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के आठ स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिलने की संभावना है। प्रदेश सरकार ने इन केंद्रों को हरी झंडी दे दी है और अब एनक्यूएएस की टीम उनका निरीक्षण करेगी। अगर मानकों पर खरा उतरे, तो प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस महीने के अंत तक निरीक्षण की उम्मीद है।

जिले के आठ और स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिलने की उम्मीद

नोएडा, राजेश शर्मा। जिले के आठ स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिलने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार के निरीक्षण में इन स्वास्थ्य केंद्रों को हरी झंडी दे दी गई है। अब केंद्र सरकार की एनक्यूएएस की टीम आकर स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करेगी। मानकों पर खरा उतरने के बाद प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार की टीम ने दादरी, बिसरख, जेवर और बिसरख के आठ स्वास्थ्य केंद्रों का जायजा लिया था। इस दौरान मरीजों का अधिकारी, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया था। प्रदेश सरकार की टीम से हरी झंडी के बाद इन केंद्रों का निरीक्षण केंद्र सरकार की टीम करेगी।

इस महीने के अंत तक निरीक्षण होने की उम्मीद है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि इन केंद्रों को भी गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिलने की पूरी उम्मीद है। अब तक जिले के छह चिकित्सकीय संस्थाओं को केंद्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र के लिए भेजा गया था। सभी को यह प्रमाण पत्र मिला है। ऐसे में प्रदेश सरकार के निरीक्षण में सही पाए गए आठ स्वास्थ्य केंद्रों को भी केंद्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिलने की उम्मीद की जा रही है। मार्च के अंतिम सप्ताह में रामपुर और मेहंदीपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र मिला था। इससे पहले जिला अस्पताल, कनारसी, तिलपता और रामपुर को यह प्रमाणपत्र दिया जा चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।