बसें करार होने के बाद चलेंगी
नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए नोएडा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बीच करार अंतिम चरण में है। 50 बसों में 10 डबल डेकर शामिल हैं। हालाँकि, अभी तक करार पत्र पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं और 40 बसें भी नहीं मिली हैं।

नोएडा, सौम्य मिश्र। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच प्रस्तावित वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें नोएडा प्राधिकरण-उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बीच करार के बाद चलेंगी। अभी दोनों के बीच में करार पत्र पर हस्ताक्षर नहीं हुए हैं, जिसके कारण बसें सड़कों पर नहीं उतरीं। इसके लिए अलावा निगम को 40 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें नहीं मिली हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच 50 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलनी हैं। इसमें दस डबल डेकर बसें हैं। इन बसों का रूट प्राधिकरण ने तैयार किया है। इन पर बसें उत्तर प्रदेश परिवहन निगम चलाएगा। बसों को चलाने के लिए दोनों विभागों के बीच करार होना है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने करार के बिंदु प्राधिकरण को भेजे हैं।उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि प्राधिकरण के साथ करार की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि दस डबल डेकर बसें डिपो में खड़ी है। 40 बसें मिलनी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा के परीचौक से बसें गुजारने को लेकर यातायात पुलिस से अनुमति भी नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि बसें जल्द से जल्द चले, इसका प्रयास है, ताकि जिले के निवासियों को इसका लाभ मिल सके।----------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


