महिला सुरक्षा को अधिक मजबूती मिलेगी

Feb 11, 2026 08:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के बजट में मिशन शक्ति अभियान

महिला सुरक्षा को अधिक मजबूती मिलेगी

नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार ने बजट में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट पुलिसकर्मियों के लिए वाहन खरीदने के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इससे महिला सुरक्षा को और मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। नोएडा पुलिस के पास महिला सुरक्षा को लेकर वर्तमान में स्वंय सिद्धा के तहत सौ स्कूटी हैं। नए पिंक बूथ की स्थापना से और वाहनों की दरकार है। नोएडा और ग्रेनो में बड़ी संख्या में आईटी कंपनियां, कॉरपोरेट ऑफिस, मॉल और बहुमंजिला आवासीय सोसायटियां हैं, जहां देर रात तक महिलाओं की आवाजाही रहती है। महिला बीट पुलिसकर्मियों को अलग से वाहन मिलने से वे अपने क्षेत्र में नियमित गश्त कर सकेंगी और किसी भी शिकायत या आपात स्थिति में तुरंत मौके पर पहुंच पाएंगी।

इससे महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा भी बढ़ेगा और पुलिस की प्रतिक्रिया समय कम होगा। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस पहले से कई पहल कर चुकी है। वर्ष 2025 में शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर 11 नए पिंक बूथ स्थापित किए गए थे, जहां महिलाएं बिना झिझक अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। �वर्तमान में जिले में पिंक बूथ की संख्या 27 हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।