गोल्डन कप फुटबॉल में 26 टीमें दमखम दिखाएंगी

Feb 08, 2026 07:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा में गोल्डन कप फुटबॉल प्रतियोगिता 10 फरवरी से आईएमएस कॉलेज में शुरू होगी। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 26 टीमें भाग लेंगी, जिसमें स्कूल, कॉलेज, स्पोर्ट्स एकेडमी और कॉर्पोरेट शामिल हैं। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।

गोल्डन कप फुटबॉल में 26 टीमें दमखम दिखाएंगी

नोएडा। गोल्डन कप फुटबॉल प्रतियोगिता में 26 टीमें दमखम दिखाएंगी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 फरवरी से सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज में होगा। प्रतियोगिता सेवन ए साइड (प्रत्येक टीम में सात खिलाड़ी) की होगी। आईएमएस नोएडा की स्पोर्ट्स को ऑर्डिनेटर रीना मैसी ने बताया कि इस तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में स्कूल, कॉलेज, स्पोर्ट्स एकेडमी, स्पोर्ट्स क्लब एवं कॉरपोरेट की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतिदिन सुबह 9 बजे से मुकाबले होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता (आर्थिक मामले) गोपाल कृष्ण अग्रवाल मौजूद रहेंगे। आईएमएस नोएडा के उपाध्यक्ष चिराग गुप्ता ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;