
पीएनजी पाइपलाइन में लीकेज से आग लगी
संक्षेप: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 के सामने जेसीबी से खोदाई के दौरान गुरुवार सुबह पीएनजी पाइपलाइन में
नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-58 के सामने जेसीबी से खोदाई के दौरान गुरुवार सुबह पीएनजी की पाइपलाइन में लीकेज होने से आग लग गई। आग की लपटें दो से तीन फीट की ऊंचाई को छू रही थीं। दमकलकर्मी दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। आईजीएल की टीम ने गैस पाइपलाइन की सप्लाई को बंद किया। तब जाकर टीम ने आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-58 रोड किनारे आग लग गई। टीम दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची तो पता चला कि पीएनजी की पाइपलाइन में लीकेज है।

आग की लपटें लगातार बढ़ रही थीं। तत्काल आईजीएल की टीम को मौके पर बुलाया गया और गैस सप्लाई बंद कराई गई। जांच में सामने आया है कि एक जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। इस वजह से पाइपलाइन में लीकेज हुआ और कंपनीकर्मी उसे अनदेखा कर आगे बढ़ गए, तभी अचानक गैस निकलने से आग लग गई। लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी और सड़क पर यातायात धीमा हो गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने आग को बढ़ता देख काबू करने की कोशिश की, लेकिन गैस लगातार निकल रही थी। इस वजह से लोग दूर हट गए। गनीमत यह रही कि गैस पाइपलाइन फटी नहीं। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




