Noida News: फर्म में करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ी
Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। राज्यकर विभाग गौतमबुद्ध नगर जोन नोएडा ने केंद्रीय जीएसटी के क्षेत्राधिकार में

Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। राज्यकर विभाग गौतमबुद्ध नगर जोन नोएडा ने केंद्रीय जीएसटी के क्षेत्राधिकार में आने वाली एक फर्म में करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी। जांच के बाद फर्म ने 64.28 करोड़ रुपये जीएसटी जमा कर दिया। दनकौर क्षेत्र स्थित इस फर्म में एक सितंबर को की गई इस जांच में पता लगा कि फर्म द्वारा फर्जी फर्मों से आपूर्ति प्राप्त की जा रही थी। अवैध वित्तीय प्रक्रिया के जरिए टर्नओवर में मनमाने तरीके से वृद्धि प्रदर्शित की जा रही थी। अपर आयुक्त राज्यकर परीक्षित खटाना के निर्देश पर संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा संजय कुशवाहा, उपायुक्त रमेश कुमार सिंह, सहायक आयुक्त दिव्यांश आनंद, राज्यकर अधिकारी वीरेंद्र पाल उपाध्याय और तरुण राय ने फर्म की जांच की。
जांच की प्रक्रिया
संजय कुशवाहा ने बताया फर्म द्वारा सिविल संविदा की सेवा प्रदान की जाती है। विभागीय पोर्टल बोवेब, बीफा, जीएसटी प्राइम, ईडब्ल्यूबी और गोपनीय सूचना के आधार पर डाटा की छानबीन की गई। इसमें पता लगा कि फर्म की ओर से नगद में कोई धनराशि नहीं जमा की जा रही। साथ ही अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का दावा करके अपने देय कर का समायोजन किया जा रहा है। यही नहीं, फर्म द्वारा फर्जी फर्मों से आपूर्ति प्रदर्शित की जा रही है।
फर्म की गतिविधियाँ
फर्म की ओर से सकुलर ट्रेडिंग (एक ऐसी अवैध और अनैतिक प्रक्रिया है, जिसमें दो या दो से अधिक लोग या फर्में आपस में मिलकर किसी शेयर या वस्तु को एक-दूसरे को बेचते और खरीदते हैं) कर बिना आपूर्ति के बिल जारी करके अपने टर्नओवर में मनमाने तरीके से वृद्धि प्रदर्शित की जा रही है। जांच के बाद फर्म ने 64.28 करोड़ रुपये जीएसटी जमा किया। सिविल संविदा के लिए फर्म द्वारा आपस में ही ठेकेदार और उपठेकेदार के रूप में आईटीसी को पास किया जा रहा था।
-------
सौम्य मिश्र


