बहुउपयोगी भाषा की तरह हिंदी का उपयोग हो
नोएडा में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) कार्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें हिंदी को बहुउपयोगी भाषा मानने पर जोर दिया गया। सीएमओ कार्यालय में रहम फाउंडेशन ने 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की और टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाई।

नोएडा। सेक्टर-24 स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) कार्यालय में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय के उप निदेशक डॉ. छबिल कुमार मेहरे ने कहा कि हिंदी को सिर्फ राजभाषा के रूप में नहीं, बल्कि बहुउपयोगी भाषा की तरह उपयोग होना चाहिए। यह संपर्क भाषा, राष्ट्रभाषा और मातृभाषा के रूप में भी दिखना चाहिए। इस मौके पर एफसीआई उत्तर क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक अजित कुमार सिन्हा, पुखराज मीना, संदीप कुमार पांडेय मौजूद रहे। टीबी के 50 मरीजों को पोषण पोटली दी नोएडा। सेक्टर-39 स्थित सीएमओ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रहम फाउंडेशन गाजियाबाद की ओर से 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में टीबी के प्रति जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेन्द्र कुमार, कार्यक्रम संयोजक डॉ. धीरज भार्गव, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आरपी सिंह, डीपीएम मंजीत कुमार, पवन भाटी, लल्लन यादव आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


