थार की टक्कर से कार सवार परिवार के लोग घायल
नोएडा के सेक्टर-12/22 चौराहे पर सोमवार सुबह एक परिवार की कार को थार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद थार चालक मौके से भाग गया। परिवार के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-12/22 के चौराहे के पास सोमवार सुबह हरिद्वार से कार में सवार होकर लौट रहे परिवार के लोगों को थार के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद थार चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। पीड़ित परिवार की ओर से थार के चालक पर केस दर्ज कराया है। सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव निवासी भारत भूषण शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनका परिवार 18 मई को कार में सवार होकर हरिद्वार से घर लौट रहा था। सुबह 3:35 बजे जैसे ही कार सेक्टर-12/22 के चौराहे के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से एक थार तेज रफ्तार में आती दिखाई दी।
उस पर एक राजनीतिक दल का झंडा लगा था। उस गाड़ी के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार लोगों को बहुत ही गंभीर चोटें आईं। पुलिसकर्मियों ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष के मुताबिक घटना के बाद थार गाड़ी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


