बारिश और तेज हवा से कई सेक्टर की बिजली गुल

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा में बुधवार रात बारिश और तेज हवा के कारण कई सेक्टर में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी हुई, लेकिन मौसम में बदलाव से गर्मी में राहत मिली और प्रदूषण कम हुआ। विद्युत निगम के कंट्रोल रूम में शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि आपूर्ति एहतियात के तौर पर बंद की गई थी।

बारिश और तेज हवा से कई सेक्टर की बिजली गुल

नोएडा, उदय सिंह। शहर में बुधवार रात बारिश और तेज हवा से कई सेक्टर की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिली और प्रदूषण भी कम हो गया। बारिश शुरू होते ही सेक्टर-11, 12, 15, 19, 20, 22, 27, 30, 31, 33, 34, 36, 37, 40, 49, 55, 56, 99 और सेक्टर-110, 122 और 129 में बिजली गुल हो गई। लोगों ने विद्युत निगम के कंट्रोल रूम में शिकायत की। वहीं, अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि एहतियात के तौर पर आपूर्ति बंद की गई थी।

स्थिति सामान्य होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।