सिलेंडर लेने के लिए लंबी प्रक्रिया से परेशानी बढ़ी

Apr 05, 2026 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

-5 किलोग्राम और 19 किलोग्राम की गैस सिलेंडर की बनी हुई है किल्लत -शहर

सिलेंडर लेने के लिए लंबी प्रक्रिया से परेशानी बढ़ी

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत अब धीरे-धीरे खत्म होने लगी है। बुकिंग के एक से तीन दिन बाद लोगों को सिलेंडर मिल रहा है। हालांकि, अभी सबसे ज्यादा दिक्कत पांच किलोग्राम के छोटे और 19 किलो के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की बनी हुई है। वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के लिए लंबी प्रक्रिया होने की वजह से परेशानी हो रही है। एजेंसी संचालकों का दावा है कि कुछ दिनों में छोटे और वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी सामान्य हो जाएगी। जिले में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की समस्या के चलते पीजी, होटल, मैरिज होम और रेस्तरां संचालकों ने बिजली के इंडेक्शन चूल्हे की व्यवस्था कर ली है।

इसके साथ ही भट्ठी बनवाकर लकड़ी और कोयला से भी भोजन तैयार करने की व्यवस्था कर रखी है। कुछ रेस्तरां और पीजी में लकड़ी और कोयला से ही भोजन तैयार किया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे उनके भोजन की कीमत बढ़ रही है। वहीं वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की समस्या आने की वजह से कुछ रेस्तरां और मैरिज होम संचालकों ने मेन्यू घटा दिया है। इससे लोगों को अब कम संख्या में खाद्य वस्तुओं का स्वाद मिल रहा है। वहीं, जिले की गैस एजेंसियों का कहना है अब वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कितनी संख्या में आपूर्ति की जाएगी, इसक निर्णय जिला आपूर्ति विभाग कर रहा है।जिला आपूर्ति अधिाकरी के निर्देश पर ही वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है, जबकि पूर्व में एजेंसी ही वाणिज्यिक गैस की मांग के अनुसार आपूर्ति कर देती थी। अब वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की प्रक्रिया लंबी हो गई है। इसके चलते लोगों को कुछ परेशानी हो रही है। वहीं, पांच किलोग्राम के गैस सिलेंडर की भी आपूर्ति कर रहे हैं।एजेंसियों पर कम होने लगी भीड़: जिले की अधिकांश एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या खत्म होने लगी है। जहां सप्ताह भर पहले तक लंबी कतारें नजर आती थी, वहां पर अब सीमित संख्या में ही लोग गैस सिलेंडर लेने आ रहे हैं। सलारपुर में पुलिस चौकी के पास भारत गैस की एजेंसी के प्वाइंट पर रविवार सुबह कम संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे। एजेंसी के प्वाइंट पर जैसे-जैसे ग्राहक आ रहे थे, उन्हें गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही थी। सामान्य तरह से यहां पर गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। एजेंसी पर गैस उपभोक्ता जेपी सिंह ने बताया कि पहले के मुकाबले अब स्थिति ठीक है। एजेंसी कर्मचारी आसाम से गैस सिलेंडर की डिलिवरी दे दी। वहीं, महर्षि आश्रम के रोड पर एचपी गैस की एजेंसी पर भी गैस सिलेंडर के लिए आपूर्ति सामान्य दिखाई दी। लोगों को बुकिंग रसीद के बाद सिलेंडर दिया जा रहा है।भोजन बनाते समय धुएं से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहासलारपुर में रहने वाले रमेश ने बताया कि सिलेंडर न मिलने से चूल्हे पर भोजन बना रहे हैं। भोजन बनाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धुएं से उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। इसी तरह की परेशानी सुल्तानपुर गांव में रहने वाले अभिषेक के परिवार को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिषेक ने बताया कि चूल्हे पर भोजन बनाने का अनुभव नहीं है। अब गैस खत्म होने के बाद चूल्हे पर भोजन बना रहे हैं तो परेशानी हो रही है।अवैध रूप से दो सौ रुपये प्रति किलो मिल रही गैससबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है,जिनके घर में पांच किलो का सिलेंडर है। गैस की आपूर्ति बाधित होने से मजदूर और निम्न आय वर्ग के परिवारों के सामने रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। संकट के इस दौर में कालाबाजारी भी हो रही है। रीफिलिंग के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है। लोगों को दो सौ रुपये प्रति किलोग्राम तक की कीमत चुकानी पड़ रही है। वहीं, 14 किलोग्राम गैस सिलेंडर के लिए तीन से चार हजार रुपये तक कीमत चुकानी पड़ रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।