मां सीता रसोई का स्थापना वर्ष मनाया

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा एक्सटेंशन के शिव मंदिर में मां सीता रसोई का तृतीय स्थापना वर्ष मनाया गया। इस कार्यक्रम में विधायक तेजपाल नागर, युवा चेतना के संयोजक रोहित सिंह और अन्य समाजसेवी शामिल हुए। मां सीता रसोई पिछले दो वर्षों से जरूरतमंदों को एक समय का भोजन प्रदान कर रही है, जिसका उद्देश्य गरीबों की सेवा करना है।

मां सीता रसोई का स्थापना वर्ष मनाया

नोएडा। नोएडा एक्सटेंशन के शिव मंदिर प्रांगण में मां सीता रसोई का तृतीय स्थापना वर्ष मनाया गया। 29 मार्च को हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक तेजपाल नागर, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह, संघ के पदाधिकारी रोशन सिंह, अनंज त्यागी, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक फैज खान, समाज सेविका ऊषा ठाकुर, राष्ट्रीय लोकदल नेता अंबरिष त्यागी, भाजपा नेता सतेंद्र अवाना, लोकेश त्यागी, कॉर्पोरेट मीडिया जगत के निशांत कुमार, विशाल तिवारी शामिल हुए। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। उल्लेखनीय है कि मां सीता रसोई में बीते दो वर्षों से प्रतिदिन जरूरतमंदों को एक समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसका उद्देश्य गरीब, असहाय और भूखे लोगों तक भोजन पहुंचाना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता रवि भदौरिया, रमण प्रकाश, दीपक राय रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।