
पांच साल में दिसंबर सबसे अधिक वायु प्रदूषित
नोएडा में दिसंबर महीने में वायु प्रदूषण ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया। इस महीने एक्यूआई ने गंभीर श्रेणी में नौ दिन बिताए, जिसमें 14 दिसंबर को 466 का उच्चतम स्तर दर्ज हुआ। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई भी गंभीर श्रेणी में रहा, जबकि जनवरी के पहले सप्ताह में भी वायु प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक बनी रहने की संभावना है।
नोएडा, प्रमुख संवाददाता। पांच साल में दिसंबर सबसे अधिक वायु प्रदूषित रहा। नोएडा में इस महीने एक्यूआई 2020 के बाद नौ दिन गंभीर श्रेणी में रहा। बुधवार को शहर का एक्यूआई 382 दर्ज किया गया। दिसंबर महीने में नौ दिन एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। 14 दिसंबर को सबसे अधिक एक्यूआई 466 रहा। पिछले तीन साल में एक दिन भी गंभीर श्रेणी में हवा नहीं पहुंची थी। नोएडा के मुकाबले ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण कम रहा। दिसंबर महीने में चार दिन शहर का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। सबसे अधिक एक्यूआई 15 दिसंबर को 447 रहा।
देनों शहरों का एक्यूआई दो दिनों से बेहद खराब श्रेणी में है। जनवरी के पहले सप्ताह में भी एक्यूआई 350 के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद वायु प्रदूषण कम हो सकता है। देश का सबसे वायु प्रदूषित शहर रहा नोएडा देश का सबसे वायु प्रदूषित शहर नोएडा रहा। बुधवार को शहर का एक्यूआई 382 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का 366 रहा। ग्रेटर नोएडा भी सबसे प्रदूषित पांच शहरों में शुमार रहा। नोएडा के सेक्टर एक और 116 का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा। सबसे वायु प्रदूषित स्थान सेक्टर एक रहा। यहां का एक्यूआई 441 दर्ज किया गया। यहां पीएम 2.5 का स्तर तीन बजे सुबह 678 तक पहुंच गया था। वहीं पीएम 10 का स्तर 842 दर्ज किया गया। शाम छह बजे के बाद से नोएडा में वायु प्रदूषण बढ़ने लगा। शहर का एक्यूआई 399 तक पहुंच गया था। देश के पांच सबसे वायु प्रदूषित शहर नोएडा : 382, दिल्ली : 373, धारुहेड़ा : 367, ग्रेटर नोएडा : 366 व्यास नगर : 353, किस साल के दिसंबर में कितने दिन गंभीर श्रेणी में एक्यूआई वर्ष : दिन, 2017 : 11 2018 : 09, 2019 : 11, 2020 : 09, 2021 : 04, 2022 : 00, 2023 : 00, 2024 : 00, 2025 : 09,

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




