उद्यमी और व्यापारियों ने प्रदेश बजट को सराहा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

-उद्यमी और व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के बजट को लोकहित में बताया नोएडा, वरिष्ठ

उद्यमी और व्यापारियों ने प्रदेश बजट को सराहा

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के उद्यमी और व्यापारी संगठन ने प्रदेश के बजट की सराहना की है। इससे उनके कारोबार को गति मिलेगी। इन संगठनों ने बुधवार को बजट में पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान बजट को सभी वर्गों के हित में बताया। सेक्टर-6 एनईए भवन में एनईए के पदाधिकारियों ने लाइन बजट देखा और बजट में चर्चा की। चर्चा के दौरान एनईए के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि बजट में औद्योगिक कारिडोर, लॉजिस्ट्रिक्स, एक्सप्रेस-वे और एयरपोर्ट से लोगों को बेहतर परिवहन की व्यवस्था मिल सकेगी। इससे लागत कम होने में लाभ मिलेगा और उत्पादन भी बढ़ सकेगा।

महासचिव वीके सेठ ने बताया कि इससे राज्य में नई औद्योगिक इकाईयां स्थापित हो सकेगी। इससे रोजगार भी सृजन होंगे। इसके अलावा बजट में एमएसएमई और वस्त्र उद्योगों को भी बढ़ावा मिल सकेगा। एनईए के उपाध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश का बजट औद्योगिक निवेष, तकनीकी नवाचार, एमएसएमई सशक्तिकरण और बड़े स्तर पर रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं सेक्टर-5 के बी ब्लॉक में हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी चर्चा की और बजट की प्रशंसा की। एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि ज़ेवर एयरपोर्ट के लिए जो बजट की घोषणा की है। इससे निर्यातकों के लिए आने वाले समय में कारगर साबित होगा। जब से ज़ेवर एयरपोर्ट से शिपमेंट जानी शुरू होगी, उसे कुछ लागत में भी कमी आएगी। इसके अलावा समय की भी बचत होगी। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के नोएडा के चेयरमैन नरेश कुच्छल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्तमंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए गए बजट को व्यापारियों के हित में सराहनीय बताया। इस बजट में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तारीकरण और नए रोजगार के लिए कई योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। नरेश कुच्छल ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सेक्टर की योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। उन्होंने बताया कि हथकरघा और वस्त्रोद्योग की योजनाओं के लिए लगभग 5 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। जबकि वित्तीय वर्ष 2026-2027 में वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में तीस हजार रोजगार बढ़ेगें। प्रदेश को गारमेंट हब बनाने के लिए पीएम मित्र पार्क योजना के अंतर्गत विश्वस्तरीय मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना करायी जायेगी। इससे प्रदेश के महानगरों में व्यापार और रोजगार में बढ़ोत्तरी होगी। वहीं एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैन्युफैक्चरिंग (एआईएम) के अध्यक्ष कुलमणि गुप्ता ने बताया कि प्रदेश का बजट राज्य को विनिर्माण, टेक्नोलॉजी और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में अग्रसर करने वाला दूरदर्शी बजट है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।