Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Enhances Security for Chhath Puja with 500 Police Personnel and Drone Surveillance
छठ पूजा के दौरान घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे

छठ पूजा के दौरान घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे

संक्षेप:

नोएडा में 40 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। यमुना नदी के घाट पर गोताखोर और एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाएगी। कालिंदीकुंज घाट पर एक लाख लोगों की भीड़ की उम्मीद है।...

Oct 24, 2025 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा जोन 17 घाटों समेत जिले के 40 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा होगी। इसके लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यमुना नदी के घाट पर गोताखोर व एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की जाएगी। ड्रोन की मदद से भी संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी। गौतमबुद्ध नगर के तीनों जोन में छठ पर्व सकुशल संपन्न कराने को लेकर नोएडा जोन के अधिकारियों ने शुक्रवार को आयोजकों के साथ बैठक की। उन्हें सबकुछ नियमों के अनुसार ही करने को कहा गया है। एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सबसे ज्यादा भीड़ कालिंदीकुंज घाट पर होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां पूजा के लिए करीब एक लाख लोग एकत्र होंगे। घाटों पर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। सादे कपड़े में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा। तीनों जोन में पूरी रात पुलिसकर्मी घाटों के पास सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। इसके साथ ही रात भर गश्त भी होती रहेगी। पुलिस अधिकारी लगातार छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं। उनके द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया जाना सुनिश्चित किया गया है। सभी पीआरवी व पीसीआर वाहनों को लगातार गश्त करते रहने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है वे गहने पानी में न जाएं। अगर कुछ भी अप्रिय लगता है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। बीते साल पूजा के दौरान कई लोगों के मोबाइल भी चोरी हुए थे। ऐसे में इसबार सादे कपड़े में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।