काम करते समय कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने से मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के फेज-2 में कार्यरत संजय कुमार की अचानक तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने अब तक थाने में शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और श्मशान घाट पर सुरक्षा तैनात की। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

काम करते समय कर्मचारी की तबीयत बिगड़ने से मौत

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। फेज-2 स्थित कंपनी में कार्यरत कर्मचारी को अचानक तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ ही समय बाद कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने अब तक थाने में शिकायत नहीं दी है। बलिया निवासी 45 वर्षीय संजय कुमार परिवार के साथ कुलेसरा गांव में रहते थे। वह फेज-2 स्थित कंपनी में काम करते थे। कंपनी में काम करते समय सोमवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। साथी संजय को ईएसआई डिस्पेंसरी ले गए। डॉक्टरों ने उनको सेक्टर-24 ईएसआई अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां संजय को मृत घोषित कर दिया गया।

श्रमिक की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए और ईएसआई अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, श्रमिक संजय के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया। जब परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर निकले तो पुलिस भी उसके साथ-साथ श्मशान घाट तक गई। हालांकि, श्मशान घाट पर पहले से पुलिस बल तैनात था। मौत के कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। कुछ लोग हार्ट अटैक से कर्मचारी की मौत होने की आशंका जता रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।