Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Emerges as India s Most Polluted City with AQI of 395
देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा नोएडा

देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा नोएडा

संक्षेप:

नोएडा मंगलवार को भारत का सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा, जहां एक्यूआई 395 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 378 रहा। दोनों शहरों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। नोएडा के सेक्टर-125 में सबसे अधिक प्रदूषण पाया गया, जहां एक्यूआई 437 था। प्रदूषण में वृद्धि के कारण स्मॉग भी बना।

Tue, 2 Dec 2025 07:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। देश में नोएडा मंगलवार को सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा। यहां का एक्यूआई 395 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 378 दर्ज किया गया। दिसंबर के पहले दो दिन दोनों शहरों की हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। नोएडा में सेक्टर-62 को छोड़कर अन्य तीन स्थानों का एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। सबसे अधिक प्रदूषण सेक्टर-125 में 437 दर्ज किया गया। तीनों स्थानों पर पीएम 2.5 और पीएम 10 का अधिकतम स्तर 500 तक पहुंच गया। ग्रेटर नोएडा में सबसे प्रदूषित स्थान नॉलेज पार्क फाइव रहा। यहां का एक्यूआई 430 दर्ज किया गया। यहां पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर 500 तक पहुंचा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी स्थानों पर पीएम 2.5 का स्तर पीएम 10 से अधिक रहा यानि वाहनों से निकलने वाले धुएं का प्रभाव अधिक रहा। नवंबर में नोएडा का एक्यूआई एक दिन भी 200 से कम नहीं हुआ। पांच दिन तो एक्यूआई 400 से अधिक रहा। वहीं, ग्रेटर नोएडा में महज एक दिन एक्यूआई 200 से कम रहा। 30 दिन शहर की हवा, खराब, बेहद खराब और गंभीर श्रेणी में रही। सुबह सात बजे नोएडा का एक्यूआई 360 था। इसके बाद दोपहर में भी प्रदूषण बढ़ा। शाम चार बजे एक्यूआई 395 था। छह बजे नोएडा का एक्यूआई 406 था। प्रदूषित कण और नमी के कारण आसमान में स्मॉग बन गया था। सुबह भी इसी तरह की स्थिति थी। धूप खिलने के कारण दोपहर में स्मॉग में थोड़ी कमी आई। देश के पांच सबसे प्रदूषित शहर शहर एक्यूआई नोएडा 395, हापुड़ 379, ग्रेटर नोएडा 378, दिल्ली : 372, गाजियाबाद 361, नोएडा और ग्रेटर नोएडा का पांच दिनों का एक्यूआई तारीख नोएडा, ग्रेनो, 2 दिसंबर 395, 378, 1 दिसंबर 321, 296, 30 नवंबर 279, 268, 29 नवंबर 310, 288, 28 नवंबर 388, 378, 24 घंटे में ग्रेटर नोएडा का प्रदूषण 31 प्रतिशत बढ़ा पिछले 24 घंटे में ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 31 प्रतिशत बढ़ गया। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई एक दिन पहले के मुकाबले 84 अंक अधिक दर्ज किया गया, जो सोमवार के एक्यूआई 296 का 31 प्रतिशत अधिक है। वहीं, नोएडा में एक दिन पहले के मुकाबले वायु प्रदूषण 27 प्रतिशत बढ़ा। शहर का एक्यूआई 395 रहा। जो पिछले दिन के मुकाबले 74 अंक अधिक है। एक दिन पहले शहर का एक्यूआई 321 था।