Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Electricity Infrastructure Improvement 97 Crore Investment Planned
बिजली आपूर्ति सुधारने के काम इसी माह शुरू होंगे

बिजली आपूर्ति सुधारने के काम इसी माह शुरू होंगे

संक्षेप:

-विद्युत निगम ने शुरू किए टेंडर प्रक्रिया, सप्ताह भर में हो जाएगे टेंडर -जिले

Sun, 30 Nov 2025 08:09 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में बिजली ढांचे को सुधारने के लिए 97 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे विद्युत निगम के बिजली ढांचे को दुरुस्त करने और नई लाइन बनाने के कार्य जल्द शुरू हो सकेंगे। दिसंबर तक टेंडर होने के बाद मार्च 2026 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा जाएगा। विद्युत निगम द्वारा वर्ष 2025-26 में बिजली ढांचे को सुधारने के कार्यों का प्रस्तावों को पूर्व में ही स्वीकृति मिल चुकी है। जिले में 97 करोड़ रुपये के कार्य को मुख्यालय ने स्वीकृति दे दी है। अब विद्युत निगम द्वारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार दिसंबर 2025 में टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे बिजली ढांचे को मजबूत करने के कार्य होने हैं। इसमें जर्जर बिजली के खंभे और लाइनें बदली जानी है। इसके साथ ही बिजली लाइन की क्षमता वृद्धि, ट्रांसफार्मरों की संख्या और क्षमता वृद्धि करने, नए पैनल बॉक्स लगाने, अर्थिंग, सीटीपीटी और वीसीबी आदि लगाने का कार्य होने हैं। अब बिजली ढांचे को सुधारने के कार्य जल्द जमीनी स्तर पर शुरू हो जाएगा। फोनरवा और आरडब्ल्यूए की जगी उम्मीद : फोनरवा के महासचिव केके जैन ने बताया कि वित्त वर्ष में 97 करोड़ रुपये के कार्य निर्धारित लक्ष्य तक पूरे हो जाएंगे तो शहर के बिजली ढांचे में काफी सुधार होगा। अब उम्मीद है कि त्वरित नए टेंडर जारी करके जमीनी स्तर पर कार्य शुरू हो सकेंगे। इससे लोगों को निर्बाध आपूर्ति में मदद मिलेगी। वहीं, सेक्टर-105 बी पॉकेट एक्सप्रेस-व्यू एचआईजी फ्लैट अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर सिंह बंसल ने बताया कि अब बजट जारी होने के बाद कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। तीन वर्षों में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार, शहर के बिजली ढांचे को सुधारने के लिए अगले तीन वर्षों में 1313 करोड़ रुपये भी खर्च किए जाएंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना के तहत बिजली ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाएगा। इससे बिजली ढांचे पर ऑनलाइन नजर भी रखी जा सकेगा। इसकी प्रक्रिया भी जमीनी स्तर पर शुरू कर दी गई है। फिलहाल, सर्वेक्षण के कार्य पूरे हो चुके हैं। अब धरातल पर काम भी दिखाई देने लगेगा। विद्युत निगम के मुख्यालय ने बिजली ढांचे को सुधारने के लिए बजट जारी कर दिया है। अब जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू करके काम शुरू किए जाएंगे। -विवेक कुमार पटेल, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम