जिले में ओटीएस का 45 प्रतिशत लोग लाभ उठा सके
नोएडा में विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना शनिवार को समाप्त हो गई। योजना का लाभ 45 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही उठाया। 47 हजार बकायेदारों में से केवल 21 हजार ने पंजीकरण कराया, जिससे 47 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। बिजली चोरी के मामलों में शामिल 2550 उपभोक्ताओं ने भी योजना का लाभ लिया।

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) शनिवार को समाप्त हो गई। तीन चरणों में लागू की गई योजना का 45 प्रतिशत उपभोक्ता ही लाभ उठा सके । विद्युत निगम ने दिसंबर 2025 में योजना शुरू की थी। जिले में 47 हजार पांच सौ बकायेदार उपभोक्ता चिन्हित किए थे। इन पर विद्युत निगम का 191 करोड़ रुपये बकाया था। इसमें सात हजार उपभोक्ता ऐसे भी शामिल थे, जिन्होंने कभी बिल जमा ही नहीं किया। करीब 10 हजार उपभोक्ता, बिजली चोरी के मामलों में संलिप्त थे। विद्युत निगम के तमाम प्रयास करने के बावजूद 21 हजार उपभोक्ता ही योजना के तहत पंजीकरण करा सके ।
इनसे 47 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं बिजली चोरी के मामलों में संलिप्त 2550 उपभोक्ताओं ने ही योजना के तहत पंजीकरण कराया। इनसे साढ़े छह करोड़ रुपये का राजस्व मिला। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (वाणिज्यिक) रितेश कुमार ने बताया कि जिले के 45 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण कराया। अब योजना समाप्त हो चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


