ओटीएस में 300 लोगों ने पंजीकरण कराया

Jan 01, 2026 06:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

-31 जनवरी तक विद्युत निगम की ओटीएस योजना रहेगी लागू -बिजली चोरी के प्रकरण

ओटीएस में 300 लोगों ने पंजीकरण कराया

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का दूसरा चरण गुरुवार से लागू हो गया। इसके पहले दिन महज 300 लोगों ने ही पंजीकरण कराया। पहले चरण के दौरान करीब 15 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। योजना के तहत 65 हजार उपभोक्ता लाभ उठा सकते हैं। वहीं, बिजली चोरी के प्रकरण में संलिप्त शेष सात हजार उपभोक्ता भी लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, पहले चरण की तुलना में दूसरे चरण में उपभोक्ताओं को पांच प्रतिशत कम सुविधा का लाभ मिलेगा। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (वाणिज्यिक) रितेश आनंद ने बताया कि ओटीएस का दूसरा चरण लागू हो गया है।

अब दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए बकायेदारों के घर-घर जाकर योजना की जानकारी दी जाएगी और बकायेदारों को बताया जाएगा कि किस तरह योजना का लाभ उठाकर आर्थिक लाभ मिल सकता है। योजना का लाभ उठाने के लिए बकायेदारों को बिजली उपकेंद्र और विद्युत शिविरों में जाना होगा। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता (वाणिज्यिक) रितेश आनंद ने बताया कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा पहली बार ब्याज पर शत-प्रतिशत तक छूट के साथ मूलधन पर दूसरे चरण के तहत 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसी तरह बिजली चोरी के प्रकरण में भी जुर्माने पर भी दूसरे चरण में 45 प्रतिशत की सीधी छूट दी जा रही है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि दूसरा चरण एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसमें पंजीकरण कराने के बाद 30 दिनों में बकाया राशि का भुगतान कराने ही छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसी तरह तीसरा और अंतिम चरण एक फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। इसमें पंजीकरण कराने के 30 दिनों में पूर्ण भुगतान करने पर 15 प्रतिशत तक की बकाया बिल पर छूट मिलेगी। इस योजना का लाभ घरेलू और वाणिज्यिक श्रेणी के उपभोक्ता लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा बिजली चोरी के प्रकरण में तीसरे और अंतिम चरण में बिजली चोरी के प्रकरण में संलिप्त लोगों को कुल जुर्माने पर केवल 40 प्रतिशत तक छूट मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;