सेक्टर-167 में ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र अगले माह शुरू होगा

Jan 03, 2026 05:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

-जिले का यह तीसरा केंद्र होगा, अभी तक दादरी में दो केंद्र हैं -केंद्र

सेक्टर-167 में ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र अगले माह शुरू होगा

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा के सेक्टर-167 में निजी मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र फरवरी अंत तक शुरू हो जाएगा। इस केंद्र के शुरू होने से शहर के लोगों को दादरी तक चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। जिले का यह तीसरा केंद्र होगा। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में पांच प्रशिक्षण केंद्र प्रस्तावित थे। इसमें से दो ग्रेटर नोएडा के दादरी में शुरू हो चुके हैं। इनमें से एक शिवम मार्बल मोटर प्रशिक्षण केंद्र और वाईबी बिल्डर्स ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र है। वहीं, तीसरा मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र एम/एस एक्सलरेट इंस्टीट्यूट सेक्टर-167 में शुरू होगा। केंद्र शुरू करने की समयसीमा पूरी हो चुकी है।

केंद्र को शुरू करने का जिम्मा लेने वाले व्यक्ति ने अतिरिक्त समय मांगा है। एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडे ने कहा कि केंद्र का ढांचा बनकर तैयार है। यह अधिकतम दो माह में शुरू हो जाएगा। नोएडा के लोगों को दादरी तक चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा सेक्टर-167 में मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र शुरू होने से नोएडा के लोगों को दादरी तक चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। लंबे समय से लोग नोएडा में मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा के लिए उन्हें लगभग डेढ़ घंटे तक का सफर तय करके दादरी पहुंचना पड़ता है। यदि परीक्षा में फेल हो जाते हैं तो दोबारा आवेदन करके फिर से लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रेनो वेस्ट में भी खुलेगा परिवहन विभाग के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी एक केंद्र खुलना है। इसके लिए मुख्यालय से अनुमति भी मिल चुकी है लेकिन जिस व्यक्ति ने इसका जिम्मा लिया है, उन्होंने अब तक कोई काम शुरू नहीं किया है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में भी एक और केंद्र खुलना था लेकिन आवेदक ने अपना आवेदन वापस ले लिया है। पहले परिवहन विभाग के पास में थी जिम्मेदारी परिवहन विभाग के पास बीते साल 31 जुलाई तक स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस की परीक्षा की जिम्मेदारी थी लेकिन एक अगस्त से निजी केंद्र को शासन की ओर से यह जिम्मेदारी दे दी गई थी। लोगों को विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करना होता है और बुक टाइम स्लॉट के आधार पर परीक्षा के लिए केंद्र में पहुंचना होता है। परीक्षा में पास होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस लखनऊ की एक एजेंसी प्रिंट करके वाहन मालिक के घर पर पहुंचाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;