Noida Domestic Worker Robbed by Thugs in Broad Daylight सेक्टर-76 में महिला को बेहोश कर गहने ले भागे , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Domestic Worker Robbed by Thugs in Broad Daylight

सेक्टर-76 में महिला को बेहोश कर गहने ले भागे

नोएडा के सेक्टर-76 में दो ठगों ने घरेलू सहायिका प्रीति को रास्ता पूछने के बहाने रोका और बेहोश कर उसके गहने चुरा लिए। प्रीति ने सेक्टर-113 थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाThu, 2 Oct 2025 09:14 PM
share Share
Follow Us on
सेक्टर-76 में महिला को बेहोश कर गहने ले भागे

नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-76 में दो ठगों ने पैदल जा रही घरेलू सहायिका को रास्ता पूछने के बहाने रोका और उसको बेहोश कर गहने लेकर भाग गए। पीड़िता ने सेक्टर-113 थाने में दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-49 बरौला गांव में रहने वाली प्रीति घरेलू सहायिका है। वह सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में काम करने गईं थीं। वहां से घर लौटते समय प्रिंसली स्टेट सोसाइटी के पास एक युवक मिला। युवक ने प्रीति को रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। जैसे ही प्रीति रास्ता बताने लगी। इसी दौरान दूसरा युवक आया प्रीति के चेहरे पर कुछ छिड़का। इससे प्रीति को बेहोशी सी छाने लगी।

फिर क्या था दोनों आरोपी जो कहते, प्रीति वैसे ही करती। दोनों ने प्रीति के कान से सोने के दो टॉप्स, गले से सोने की चेन, लोकेट उतरवा दिए। उन्होंने गहनों को रुमाल में बांधने को बोला। इसी बीच शातिरों ने प्रीति के रूमाल को बदल दिया। आरोपी मौके से भाग गए। होश में आने पर पीड़िता घर पहुंची। उन्होंने अपने परिजन को आपबीती सुनाई। महिला ने थाने जाकर शिकायत की। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कार कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।