Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Doctor Robbed Jewelry Bag Stolen During E-Rickshaw Ride
महिला डॉक्टर का गहनों से भरा बैग चोरी

महिला डॉक्टर का गहनों से भरा बैग चोरी

संक्षेप:

नोएडा में एक महिला डॉक्टर का गहनों से भरा बैग गायब हो गया। वह बुलंदशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं और ई-रिक्शा में बैठी थीं। महिलाओं ने बातचीत में उलझाकर उनका ध्यान भटकाया और बैग चुरा लिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Nov 05, 2025 05:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा, संवाददाता। बुलंदशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला डॉक्टर का गहनों से भरा बैग नोएडा में गायब हो गया। ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठी महिलाओं ने बातों में उलझाकर घटना को अंजाम दिया। सेक्टर-24 थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। अर्चना सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बुलंदशहर के पहासू ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर हैं। उनका मायका सेक्टर-12 नोएडा में है। वह 27 अक्तूबर की दोपहर करीब 1.30 बजे बस से नोएडा पहुंचीं। मोरना डिपो पर बस से उतरने के बाद वह ई-रिक्शा में बैठकर सेक्टर-12 जा रही थीं। चालक ने ई-रिक्शा में उनके बैठने के बाद नौ और लोगों को बैठा लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें कुछ महिलाएं और कुछ बच्चे थे। पीड़िता ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल से उन लोगों का वीडियो बना लिया। मोरना अंडरपास के निकट जब ई-रिक्शा पहुंचा तो उन महिलाओं ने उन्हें बातों में उलझा लिया। महिलाओं के साथ, जो बच्चे थे, वे शरारत करके उनका ध्यान भटका रहे थे। इसी बीच उनका ट्रॉली बैग खोलकर झुमका, पाजेब, पायल 250 ग्राम, नाक की नथ, चार जोड़ी बिछुआ और अंगूठी से भरा बैग निकाल लिया गया। पीड़िता को इसकी जानकारी घर पहुंचने के बाद हुई, लेकिन तब तक ई-रिक्शा चालक वहां से फरार हो चुका था। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल से लेकर पीड़िता के घर तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।