जिला अस्पताल में 3156 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया गया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नोएडानोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को 3156 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को 3156 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। इसमें आभा स्कैन के जरिए 2412 मरीजों का पंजीकरण हुआ। अस्पताल में कुल 322 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। इसमें इंजेक्शन लगवाने पहुंचे नए लोगों की संख्या 54 थी। जनरल ऑपरेशन थिएटर में पांच छोटे और आठ बड़े ऑपरेशन हुए। इसके अलावा आंखों के पांच ऑपरेशन किए गए। मेडिकोलीगल (पुलिस) के चार मामले पहुंचे। अन्य 38 मरीजों का इलाज किया गया। अमरनाथ यात्रा के लिए 17 श्रद्धालुओं की मेडिकल जांच की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


