जिला अस्पताल की ओपीडी में टोकन व्यवस्था लागू होगी

Dec 18, 2025 08:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों के लिए टोकन व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे उन्हें लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। पंजीकरण के बाद मरीजों को टोकन नंबर दिया जाएगा, और उन्हें प्रतीक्षालय में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना होगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में टोकन व्यवस्था लागू होगी

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल की ओपीडी में टोकन व्यवस्था लागू होगी, जिससे मरीजों को लंबे समय तक लाइन में नहीं खड़ा होना। उनका नंबर आने पर वह ओपीडी में परामर्श ले सकेंगे। जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को पंजीकरण के बाद एक टोकन नंबर दिया जाएगा। मरीजों को प्रतीक्षालय में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना होगा। नंबर आने पर मरीज को परामर्श के लिए बुलाया जाएगा। नंबर की जानकारी डिजिटल स्क्रीन पर मिलती रहेगी। मरीज का नंबर स्क्रीन पर आने के बाद संबंधित डॉक्टर से परामर्श ले सकेगा। मरीज का पर्चा पहले ही डॉक्टर के पास जमा रहेगा।

डॉक्टर द्वारा दवा लिखने के बाद मरीज को पर्चा मिलेगा। वर्तमान में मरीज को आभा ऐप से पंजीकरण कराने के बाद काउंटर से पर्चा लेकर डॉक्टर के कमरे के बाहर लाइन में लगना पड़ता है। इस प्रक्रिया में मरीजों को काफी समय तक खड़ा रहना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशान बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर मरीजों को परेशानी होती है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ अजय राणा ने बताया कि इस व्यवस्था का ट्रायल चल रहा है। इसका उद्देश्य मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। ट्रायल सफल होने पर जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।