Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida District Administration Enhances Safety Measures for Nightclubs and Bars After Goa Fire Incident
गोवा की घटना के बाद नोएडा में अलर्ट

गोवा की घटना के बाद नोएडा में अलर्ट

संक्षेप:

- जिलाधिकारी ने क्लब संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश

Dec 08, 2025 07:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

गोवा के नाइट क्लब में आगजनी की घटना के बाद नोएडा जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिलेभर के क्लब, बार, होटल व रेस्त्रां संचालकों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए। यह बैठक सेक्टर-25 स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। डीएम ने संचालकों को प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने, संभावित आपदा की स्थिति से निपटने के लिए ठोस उपाय करने तथा सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इन मानकों को मानने का निर्देश डीएम ने संचालकों को निर्देश दिए कि निर्धारित सुरक्षा मानकों, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और कार्यशीलता, आपात निकास द्वार, सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन तथा भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कोई भी ज्वलनशील पदार्थ प्रतिष्ठानों में न रखा जाए, प्रवेश और निकासी गेट पर लाइटिंग साइनेज अनिवार्य रूप से लगाए जाएं ताकि लोगों को दूर से ही मार्ग स्पष्ट दिखाई दे सकें। --- प्रत्येक होटल बार में इमरजेंसी इंचार्ज बनेंगे जिलाधिकारी ने सभी होटल एवं बार में इमरजेंसी इंचार्ज नामित करने और उसकी सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिष्ठानों में प्राथमिक उपचार सामग्री, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाएं भी पूरी तरह सुदृढ़ रहनी चाहिए। साथ ही, कर्मचारियों के लिए नियमित मॉक ड्रिल एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत और प्रभावी कार्रवाई की जा सके। ---कोट--- जिले में नववर्ष को देखते हुए नाइट क्लब, होटल और बार में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कराई जा रही है। प्रत्येक होटल और बार में सभी आपात स्थितियों का निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा जाएगा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - मेधा रुपम, जिलाधिकारी