लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी निलंबित
नोएडा में महिला थाने में दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपियों को कोर्ट के समन तामील कराने में लापरवाही के चलते उपनिरीक्षक जनार्दन शर्मा और मुख्य आरक्षी प्रशांत कुमार को निलंबित किया गया है। डीसीपी...

- महिला थाने में दर्ज केस का तामीला समय पर नहीं कराने पर डीसीपी महिला सुरक्षा ने की कार्रवाई नोएडा, संवाददाता। महिला थाने में दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामले में आरोपियों को कोर्ट के समन तामील कराने में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक और एक मुख्य आरक्षी को निलंबित कर दिया गया। इसकी पुष्टि डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति ने की है।
जानकारी के मुताबिक एक पीड़िता ने महिला थाने में सुसराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा केस की विवेचना के बाद आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया गया था। दोनों पक्षों के बीच न्यायालय में केस विचाराधीन है। केस के संबंध में आरोपियों को न्यायालय में पेश होने के मामले में पिछले दिनों समन जारी किए गए थे। आरोप है कि महिला थाने में तैनात उपनिरीक्षक जनार्दन शर्मा और मुख्य आरक्षी प्रशांत कुमार ने आरोपियों को कोर्ट के समन तामील कराने में लापरवाही बरती। इसके चलते न्यायालय में चल रहे केस की सुनवाई में समय बीत रहा था। न्यायालय द्वारा पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी गई। डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति ने बताया कि समन तामील कराने में लापरवाही बरतने पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने पर विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।