Noida News: जिले में शुरू हुई डीएलएड बैक पेपर परीक्षाएं

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

Noida News: गौरव भारद्वाज ... शुचितापूर्वक एवं शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है

Noida News: जिले में शुरू हुई डीएलएड बैक पेपर परीक्षाएं

Noida News: - पहले दिन दो पालियों में पंजीकृत 13 में से आठ परीक्षार्थी रहे उपस्थित नोएडा, संवाददाता। जिले में डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर के बैक पेपर की परीक्षा सोमवार से एक केंद्र पर शुरू हो गई। दो पालियों में शुरू हुई परीक्षा में पंजीकृत 13 में आठ परीक्षार्थी ही उपस्थित रहे। पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।डायट प्राचार्य/उपशिक्षा निदेशक अर्चना गुप्ता ने बताया कि परीक्षाओं के लिए जिले में कासना स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। पहले दिन 10 से 12 बजे की पाली में वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारंभिक शिक्षा, जबकि 1:30 से 3:30 बजे तक प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास विषय का पेपर था।

पहली पाली में पंजीकृत आठ में से छह परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दो ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पांच पंजीकृत परीक्षार्थियों में से दो ही उपस्थित रहे। तीन परीक्षार्थी केंद्र पर नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर को तीन पालियों में परीक्षाएं होंगी। सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान, 11:30 से 12:30 बजे तक गणित और दो से चार बजे तक सामाजिक अध्ययन का पेपर है। 14 अक्तूबर को 10 से 11 बजे तक हिंदी व 11.30 से 12:30 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी। शुचितापूर्वक एवं शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: जिले में शुरू हुई डीएलएड बैक पेपर परीक्षाएं