डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा के सेक्टर-85 में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार प्रदीप कुमार की मौत हो गई। आरोपित चालक कमल हुसैन हादसे के बाद भाग गया। प्रदीप की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-85 में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया। साइकिल सवार की पत्नी ने डंपर चालक के खिलाफ फेज-2 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिला मैनपुरी के भाउपुर गांव निवासी माधुरी ने पुलिस को बताया कि उनके पति 27 वर्षीय प्रदीप कुमार नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे। वह परिवार के साथ इलाहाबास गांव में किराये पर रह रहे थे। वह मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कंपनी से काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। सेक्टर-85 स्थित याकूबपुर जिम पार्क के पास मदसरन सूमि कंपनी के सामने तेज रफ्तार डंपर ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

आरोप है कि चालक कमल हुसैन लापरवाही और तेज गति से डंपर चला रहा था। हादसा इतना भीषण था कि प्रदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।