जानलेवा हमले में दंपति समेत पांच लोगों पर केस

Jan 02, 2026 06:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा के सलारपुर गांव में एक दंपति समेत पांच लोगों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित मोरपाल का आरोप है कि तोताराम ने उसकी अंगुली चाकू से काटी और जान से मारने की धमकी दी। बाद में तोताराम और उसकी पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोरपाल पर फिर से हमला किया, जिसमें फायरिंग भी की गई।

जानलेवा हमले में दंपति समेत पांच लोगों पर केस

मारपीट के दौरान चाकू से अंगुल काटने का आरोप जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की गई नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सलारपुर गांव में माली पर जानलेवा हमले करने के मामले में दंपति समेत पांच लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज हुआ। पीड़ित ने मारपीट कर चाकू से अंगुली काटने का आरोप लगाया था। न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र के मुताबिक सलारपुर गांव निवासी मोरपाल सब्जी उगाने का काम करते हैं। वह खेतों के पास ही झोपड़ी डालकर रहते हैं। वहीं, पड़ोस में संभल निवासी तोताराम और उसकी पत्नी मुन्नी देवी भी झोपड़ी डालकर रहते हैं। मोरपाल का आरोप है कि दोनों आए दिन झगड़ा करते रहते हैं।

तोताराम ने इसी साल छह अप्रैल को मोरपाल पर जानलेवा हमला किया था। चाकू से मोरपाल की अंगुली काट दी थी। विरोध करने पर तोताराम और उसकी पत्नी मुन्नी देवी ने शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। 28 अगस्त को भी तोताराम और मुन्नी देवी ने अपने तीन अन्य जान पहचान के लोगों को बुलाया और मोरपाल पर फिर से जानलेवा हमला किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने इस दौरान जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। अब तोताराम, उसकी पत्नी मुन्नी देवी और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।