बाल चिकित्सालय में बढ़ सकती है मरीजों की परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा के बाल चिकित्सालय में एसी का कूलिंग प्लांट खराब होने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। तीसरे तल पर उमस भरी स्थिति है और ऑपरेशन थियेटर सहित महत्वपूर्ण वार्ड प्रभावित हैं। कूलिंग प्लांट को ठीक करने में 10 दिन से 2 हफ्ते तक का समय लग सकता है। अस्पताल प्रबंधन ने वैकल्पिक उपाय किए हैं।

बाल चिकित्सालय में बढ़ सकती है मरीजों की परेशानी

नोएडा, राजेश शर्मा। बाल चिकित्सालय में मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। गुरुवार को भी एसी का कूलिंग प्लांट नहीं बन पाया, जिससे संस्थान के तीसरे तल पर उमस से मरीज परेशान रहे। प्लांट बनाने में लंबा समय लग सकता है। बाल चिकित्सालय में कूलिंग प्लांट में खराबी आने के बाद तीसरे तल पर एसी काम नहीं कर रहा, जबकि यहां ऑपरेशन थियेटर सहित महत्वपूर्ण वार्ड भी हैं। कूलिंग प्लांट को ठीक करने का काम चल रहा है, लेकिन इसे बनाने में दस दिन से लेकर दो हफ्ते तक समय लग सकता है। अस्पताल प्रबंधन ने यहां स्पलिट एसी और पंखे लगाए हैं।

बाल चिकित्सालय प्रबंधन का कहना है कि कूलिंग प्लांट ठीक कराने का काम चल रहा है। मरीजों की सुविधा के लिए वैकल्पिक उपाय किए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।