Noida News: बाल चिकित्सालय में बच्ची की मौत के बाद हंगामा

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया -वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट का

Noida News: बाल चिकित्सालय में बच्ची की मौत के बाद हंगामा

Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-30 स्थित बाल चिकित्सालय में शुक्रवार सुबह दो साल की बच्ची की मौत से गुस्साए परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप है कि परिजनों ने वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। पुलिस के पहुंचे पर मामला शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक खोड़ा में कालू सीमेंट एजेंसी के पास रहने वाले शिवाजी गुप्ता अपनी बच्ची राधिका को 12 अक्तूबर को बाल चिकित्सालय लेकर आए थे। खून की कमी के कारण बच्ची बीमार थी। इससे पहले वे बच्ची को दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल में लेकर गए थे, लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया।बाल

चिकित्सालय में डॉक्टर ने राधिका में खून की कमी से संबंधित जांच कराई। आरोप है कि बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी। गुरुवार शाम को बच्ची को वेंटिलेटर पर रख दिया गया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। नाराज परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। नर्सिंग अधिकारी दिनेश पाल का आरोप है कि परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक ने सेक्टर-20 थाना पुलिस को शिकायत दी है। थाना सेक्टर 20 प्रभारी का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: बाल चिकित्सालय में बच्ची की मौत के बाद हंगामा