जिले की दवा दुकानें 20 को खुली रहेंगी

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा, राजेश शर्मा। दवा दुकानदारों के 20 मई के प्रस्तावित बंद में जिला केमिस्ट एसोसिएशन शामिल नहीं

जिले की दवा दुकानें 20 को खुली रहेंगी

नोएडा, राजेश शर्मा। दवा दुकानदारों के 20 मई के प्रस्तावित बंद में जिला केमिस्ट एसोसिएशन शामिल नहीं होगी यानी इस दिन जिले की सभी दवा दुकानें खुली रहेंगी। जिला केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप खन्ना ने बुधवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात कर इस बारे में पत्र सौंपा। देशभर के केमिस्ट एसोसिएशन विभिन्न मांगों को लेकर 20 मई को दवा दुकानें बंद रखने का आह्वान कर चुके हैं। अनूप खन्ना ने बताया कि दवा किसी भी मरीज के लिए बेहद जरूरी है। वहीं जिन मांगों को लेकर बंद का आह्वान किया गया है, उसे लेकर दुकान बंद करना ही विकल्प नहीं है।

लिहाजा प्रदेश केमिस्ट संघ से बातचीत कर दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।