केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा की

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर हवन-पूजन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भगवान जगन्नाथ मंदिर में हुआ, जहां सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भारत में विकास और जनकल्याण की उपलब्धियों का जिक्र किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी दुजाना गांव के दादी सती मंदिर में पूजा का आयोजन किया।

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष पूजा की

नोएडा/ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर नोएडा में सांसद और डॉ. महेश शर्मा के नेतृत्व में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। सेक्टर 121 में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

हवन-पूजन कार्यक्रम

सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आयोजित हवन में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश की उन्नति, समृद्धि तथा विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए आहुति अर्पित की। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

महानगर के अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। कार्यक्रम में अमित त्यागी, ओमवीर अवाना, संजय बाली, प्रमोद बहल, विनोद शर्मा, अशोक मिश्रा, प्रज्ञा पाठक, सुचित्रा कक्कड़, बबलू यादव, पंकज झा, उमेश यादव, मुक्तानंद प्रधान, गोपाल गौड, लोकेश कश्यप,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दुजाना में पूजा अर्चना

दुजाना के सती मंदिर में पूजा अर्चना की: भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में दुजाना गांव के दादी सती मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने गुरु द्रोणाचार्य मंदिर दनकौर में पूजा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

सामान्य प्रश्न

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर किस कार्यक्रम का आयोजन किया गया?
नोएडा में हवन-पूजन का आयोजन किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।